ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गिरिराज सिंह बोले- नरेंद्र मोदी को मिली गालियों का जवाब गुजरात की जनता देगी

DESK : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां चुनाव में जीत का दावा कर दिया है तो वहीं, दूसरी तरफ उन्ह

गिरिराज सिंह बोले- नरेंद्र मोदी को मिली गालियों का जवाब गुजरात की जनता देगी
First Bihar
2 मिनट

DESK : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां चुनाव में जीत का दावा कर दिया है तो वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कह दिया है कि ओवैसी किसी का बी टीम नहीं है।




बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि आज गुजरात में चुनाव हो रहा है। मेरा पूरा मानना है कि इस बार दो-तिहाई मतों से गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी को जीताने का काम करेगी। जितनी गालियां लोगों ने मोदी को दी है रावण कहा, मौत का सौदागर कहा, कंस कहा, सारे गालियों का जवाब गुजरात की जनता मोदी के पक्ष में वोट डाल कर देगी।  




गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी किसी का बी टीम नहीं है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जिन्ना का कार्बन कॉपी है। उनके सारे बयान को देखें तो समाज में जहर बोने के सिवा, समाज को तोड़ने के सिवा, हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा करने के सिवा उनका कोई बयान अलग नहीं है। वह पूरे देश में जिन्ना बंटवारा किया था फिर यह इस्लामिक स्टेट और जिन्ना की तरह बांटने की साजिश कर रहें हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता