ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बांग्लादेशी और रोहिंग्या को धक्के मारकर बाहर निकालेंगे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, Bihar में फिर से सरकार बनते ही करेंगे ये काम

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने सार्वजनिक मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगली बार बीजेपी की सरकार बनने पर बिहार से एक-एक बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए को बाहर निकाल दिया जाएगा। मस्जिदों से जारी फतवों पर भी निशाना साधा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को बेगूसराय में आयोजित एक जनसभा के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया। मंच से बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अगली बार बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो राज्य में रह रहे एक-एक बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को धक्के मारकर बाहर निकाला जाएगा।


गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और आरजेडी के लोग SIR (सीआईआर/एनआरसी) का विरोध कर रहे हैं। वे ऐसा करके महज वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन हम डंके की चोट पर कहते हैं कि देश और बिहार में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।”


मस्जिदों से फतवे पर साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने सभा के दौरान धार्मिक राजनीति को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “आप मस्जिद जाइए, नमाज पढ़िए। हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन अगर मस्जिदों से यह राजनीति होगी कि किसे वोट देना है और किसे नहीं, इसके लिए फतवे जारी होंगे, तो मंदिरों से भी घड़ी-घंट की आवाज़ गूंजेगी।”


बेगूसराय से फिर बढ़ी सियासी गर्माहट

गिरिराज सिंह का यह बयान बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकता है। पहले भी गिरिराज सिंह अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बेगूसराय में उनकी इस घोषणा के बाद सीमांचल और सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठियों के मुद्दे पर बहस और तेज हो सकती है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घुसपैठ और धर्म आधारित राजनीति के मुद्दों को फिर से केंद्र में लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी जैसे विपक्षी दल पहले ही इस मुद्दे पर बीजेपी पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता