ब्रेकिंग
Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा

बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा पर हमला, आरा में कुशवाहा की गाड़ी पर पत्थर चलाये गये, बाल-बाल बचे

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. आरा के जगदीशपुर में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमला किया गया है. उपेंद्र कुशवाहा बक्सर में अपने समर्थकों के स

बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा पर हमला, आरा में कुशवाहा की गाड़ी पर पत्थर चलाये गये, बाल-बाल बचे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARA:  इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. आरा के जगदीशपुर में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमला किया गया है. उपेंद्र कुशवाहा बक्सर में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर पटना वापस लौट रहे थे. इसी बीच जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ के पास उनकी गाडी पर पत्थर चलाये गये. 


उपेंद्र कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में स्वीकार किया है कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है. हालांकि वे बाल-बाल बच गये. पत्थरबाजी के कारण गाडी को नुकसान पहुंचा है. कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल वे नहीं बता सकते कि किन लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नयका टोला मोड़ पर उनके काफिले पर कई पत्थर फेके गये. इसके बाद पत्थर फेंकने वाले वहां से फरार हो गये.


हालांकि पत्थर बाजी के बाद कुशवाहा ने अपना काफिला रोक दिया. कुशवाहा को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. कुशवाहा ने कहा कि वे इस घटना से हैरान हैं. भला किसी की मुझसे क्या दुश्मनी हो सकती है.


बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आज ही उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती दी थी कि वे गाजर मूली नहीं हैं जिसे कोई उखाड़ फेंकेगा. कुशवाहा बार-बार ये कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की राजद से दोस्ती के बाद जेडीयू कमजोर हो रही है. उनके बयानों से खफा जेडीयू के नेता कुशवाहा पर लगातार हमला कर रहे हैं. आज ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़कर चले जाना चाहिये.





टैग्स