ब्रेकिंग
शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जाम

‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहन ने कहा है कि उनके भाई को अभी पांच साल और सीएम रहना चाहिए था। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता फिर उन्हें समर्थन करेगी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार को अभी और पांच साल मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए था, बिहार को अभी पांच साल और उनकी जरुरत थी। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि इस बार भी जनता उनका साथ देगी।



नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें इलाके में सिर्फ भाजपा के नेताओं की सक्रियता दिखाई दी, जबकि अन्य दलों के नेता नजर नहीं आए। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं और लोगों को ये काम साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से उन्हें विश्वास है कि मतदाता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।



नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर ऊषा देवी ने कहा कि अगर किसी का भाई मुख्यमंत्री हो और वह दिल्ली चला जाए, तो उसकी कमी महसूस होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अभी पांच साल और मुख्यमंत्री के रूप में काम करना चाहिए था।



ऊषा देवी ने बताया कि जिस दिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, उस दिन वह आशीर्वाद लेने घर आए थे। परिवार के अन्य सदस्यों को उस समय इसकी जानकारी नहीं थी और बाद में टीवी व खबरों के माध्यम से इस्तीफे की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति के पद छोड़ने पर दुख होना स्वाभाविक है।



वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर ऊषा देवी ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि निशांत शादी जरूर करेंगे और परिवार के लोग भी उन्हें इसके लिए कहते रहते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब निशांत घर आते हैं तो उनसे मिलने वालों की इतनी भीड़ हो जाती है कि पूरा घर भर जाता है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता