ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बांग्लादेश घुसपैठियों को एकजूट करने में लगे हैं राहुल गांधी, BJP सांसद का बड़ा आरोप, कहा ... हिंदू नहीं केवल मुस्लिम ही होते हैं शामिल

PATNA : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला शुक्रवार को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। इसकी सारी प्रशासनिक व राजनीतिक दल की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वह

 बांग्लादेश घुसपैठियों को एकजूट करने में लगे हैं राहुल गांधी, BJP सांसद का बड़ा आरोप, कहा ... हिंदू नहीं केवल मुस्लिम ही होते हैं शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला शुक्रवार को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। इसकी सारी प्रशासनिक व राजनीतिक दल की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं, राहुल गांधी के झारखंड आने को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि- राहुल गांधी की सभा में केवल मुस्लिम ही होते हैं, इसलिए झारखंड आए हैं तो चाहेंगे की यहां बाबा महादेव का दर्शन करके जाए। 


निशिकांत दुबे ने कहा कि - मैं देवघर मंदिर का ट्रस्टी हूं और मैंने पंडो को बोला है कि आप राहुल गांधी जी को दर्शन करा दें। वैसे भगवान राम यहां कांवर लेकर आए थे। अब ये आए हैं तो इनको भी बाबा का आशीर्वाद मिले यही कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि -राहुल गांधी की सभा में केवल मुस्लिम ही होते हैं। वो बांग्लादेश घुसपैठियों को एकजूट करने में लगे हैं। 


इसके अलावा निशिकांत दुबे ने कहा कि - हम तो चाहेंगे राहुल गांधी राम मंदिर का भी दर्शन करें। राहुल गांधी जी से चाहेंगे हिंदुओं की वो रक्षा करें। क्योंकि मुस्लिम साथ नहीं देंगे। हम तो चाहेंगे कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। वैसे राहुल गांधी वहीं जाते है जहां मुस्लिम वोट बैंक दिखता है। लेकिन, यहां उनका दाल नहीं देंगे। 


उधर, झारखंड में हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई को लेकर निशिकांत ने कहा कि -ईडी ने 105 संपत्ति सोरेन परिवार की खोजी है। उसके बाद भी अगर बोलें कि भ्रस्टाचार के मामले में क्यों जेल भेजा गया तो ये तो वही बात हुई एक चोरी और ऊपर से सीनाजोरी। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे,इससे अधिक क्या ही कहां जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के पानागढ़ मोरग्राम हाईवे पर रामपुरहाट में लंच के बाद बांसलोई, रतनपुर, बीरभूम, राजग्राम होते हुए 2:45 बजे करीब राहुल गांधी का काफिला झारखंड की सीमा में पहुंचेगा। यहां नसीपुर मोड़ के पास फ्लैग हैंडओवर समारोह के बाद राहुल गांधी नसीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नगरनबी मोड़, बाहिरग्राम रोड होते हुए पाकुड़ शहर में यात्रा प्रवेश करेगी।