ब्रेकिंग
Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे

बाहुबली रणवीर यादव की पत्नी से छिन गई जिप अध्यक्ष की कुर्सी, निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित किया

KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट से रंगदारी के मामले में सजा मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने

बाहुबली रणवीर यादव की पत्नी से छिन गई जिप अध्यक्ष की कुर्सी, निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट से रंगदारी के मामले में सजा मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने खगड़िया की जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। कृष्णा कुमारी यादव जेडीयू के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव की पत्नी हैं।


दरअसल, पूरा मामला साल 2005 का है। मुंगेर के कारोबारी आलोक तालुकदार ने पूर्व विधायक रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में खगड़िया की निचली अदालत ने रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव को निचली अदालत से 3-3 साल की कैद की सजा के के साथ 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।


कोर्ट के इस फैसले की जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य निकिता कुमारी ने अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिला पार्षद की शिकायत पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को अयोग्य करार देते हुए उनकी जिला परिषद सदस्यता को रद्द कर दिया है। निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद कृष्णा कुमारी यादव की अध्यक्ष की कुर्सी छिन गई है। कृष्णा कुमारी यादव 2014 का लोकसभा चुनाव आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।