ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

बगल में खड़े नीतीश को देख तेजस्वी बोले.. सुधाकर सिंह पर एक्शन होना तय, लेकिन नहीं मान रहे आरजेडी विधायक

SARAN : महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार जहर उगलने वाले आरजेडी विधायक के सुधाकर सिंह के ऊपर एक्शन लेने का भरोसा तो तेजस्वी लगातार दे रहे हैं। लेकिन

बगल में खड़े नीतीश को देख तेजस्वी बोले.. सुधाकर सिंह पर एक्शन होना तय, लेकिन नहीं मान रहे आरजेडी विधायक
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

 SARAN : महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार जहर उगलने वाले आरजेडी विधायक के सुधाकर सिंह के ऊपर एक्शन लेने का भरोसा तो तेजस्वी लगातार दे रहे हैं। लेकिन,  सुधाकर सिंह के खिलाफ फिलहाल कोई भी कार्रवाई नहीं दिखी है। जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ एक्शन के लिए दबाव बना रहा है जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने आरजेडी से एक बार फिर सुधाकर सिंह के मामले को देखने के लिए कहा है। लेकिन, अब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बगल में खड़े होकर भरोसा दिया है कि आरजेडी विधायक के ऊपर कार्रवाई होना तय है।


दरअसल, नीतीश कुमार के साथ समाधान यात्रा पर सारण पहुंचे तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह को लेकर एक बार फिर स्टैंड साफ किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल उठाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और सुधाकर सिंह के मामले में कार्यवाही होना तय है। अलग बात है कि तेजस्वी खुद या नहीं बता रहे हैं कि आखिर आरजेडी विधायक के ऊपर पार्टी कब कोई एक्शन लेगी। नीतीश कुमार के खिलाफ हर दिन सुधाकर सिंह लंबे चौड़े बयान देते हैं लेकिन तेजस्वी केवल कार्यवाही का भरोसा घर ही दे पा रहे है। अबकी बार फिरसे उन्होंने भरोसा दिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि, महागठबंधन पर सवाल उठाने वाले लोगों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नियम सम्मत कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आम लोगों के के लिए बेहतर कार्य कर रही है। राजद, जदयू समेत महागठबंधन के सभी दलों का एक ही लक्ष्य है कि 2024 में सांप्रदायिक शक्तियां हैं, उनसे मुकाबला करना है। हमलोग समाजवादी लोग है। सभी समाजवादी विचारधारा की पार्टियां एकजुट हुई है। वहीं, खरमास के बाद  बिहार की राजनीतिक परिस्थिति के बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि, आपलोगों को मालूम नहीं कहां से यह सब जानकारी मिलती है, मैं तो इस बारे में सोच भी नहीं रहा। 


बता दें कि, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ शामिल हो रहे हैं।  इस दौरान वो भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। सीएम राज्य के उन जिलों में जा रहे हैं, जहां इससे पहले वो नहीं गए हैं। सीएम अपनी यात्रा में सरकारी योजनायों की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान वो जीवका दीदियों से मिलकर ग्रामीण स्तर पर जानकारी ले रहे हैं।  इस दौरान सीएम को खुद कि काफी तारीफ सुनने को मिल रही है। 


गौरतलब हो कि, सीएम का यह कार्यक्रम फरवरी महीने तक चलना है। इस दौरान नीतीश कुमार राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर वहां चल रहे सरकारी कार्यों का समीक्षा करेंगे। हालांकि, सीएम नीतीश इस दौरान कहीं भी कोई बड़े जनप्रतिनिधि से नहीं मिलेंगे। उनकी मुलाकात वहां कार्य कर रही जीविका दीदी के साथ रखा गया है, ताकि वह पंचायतों में चल रहे सरकारी योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से जान सकें और उसमें यदि सुधार की जरूरत हो तो उस पर कार्य कर सकें।