ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बड़का झुट्ठा पार्टी है भाजपा, बोले उपेंद्र कुशवाहा- जनता से झूठ बोलकर ताली बजवाते हैं BJP नेता

PATNA : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्णिया में अमित शाह की रैली के बाद जेडीयू और आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दि

बड़का झुट्ठा पार्टी है भाजपा, बोले उपेंद्र कुशवाहा- जनता से झूठ बोलकर ताली बजवाते हैं BJP नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्णिया में अमित शाह की रैली के बाद जेडीयू और आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को बड़का झुट्ठा पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता जनता से झूठ बोलते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया है।   


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि शुक्रवार को बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में जनता से झूठ बोलने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में लोगों से झूठ बोला जबकि  जेपी नड्डा ने तमिलनाडू के मदुरै में लोगों से झूठ बोलने का काम किया। कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह ने लोगों से झूठ बोला कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बन गया है। जबकि सबको पता है कि पूर्णिया में अभी एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला चल रहा है। 


वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदुरै में भाषण देते हुए झूठ बोला कि वहां एम्स के निर्माण का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि सच्चाई है कि वहां अभी किसी तरह का निर्माण नहीं हुआ है और एम्स की जमीन खाली पड़ी हुई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने झूठ बोलकर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी बड़का झट्ठा पार्टी है। अपने बयानों से बीजेपी नेताओं ने इसे प्रमाणित कर दिया है। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता से सजग रहने की अपील की और कहा कि लोग बीजेपी के झूठ से बचें।