ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद: बिहार के पूर्व मंत्री पर धमकी दिलाने का आरोप, रामाधार सिंह ने कहा- आरोप लगाने वाला सांसद का आदमी है

AURANGABAD: जिले के नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी मृत्युंजय कुमार ने बिहार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। इस शख्स ने पूर्व मंत्री रामाधार सिह

औरंगाबाद: बिहार के पूर्व मंत्री पर धमकी दिलाने का आरोप, रामाधार सिंह ने कहा- आरोप लगाने वाला सांसद का आदमी है
Santosh Singh
3 मिनट

AURANGABAD: जिले के नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी मृत्युंजय कुमार ने बिहार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। इस शख्स ने पूर्व मंत्री रामाधार सिह पर जान से मारने की धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में शिकायत की गयी है। इस संबंध में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिसिया जांच में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। इस मामले में कितनी सच्चाई है वो भी निकलकर सामने आ जाएगा। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाला शख्स मृत्युंजय कुमार सांसद का आदमी है। ऐसे में एक बार फिर पूर्व मंत्री रामाधार सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार का विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर का CDR निकाल रही है। कॉल डिटेल्स में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


औरंगाबाद के नगर थाने में दिए गए आवेदन में मृत्युंजय कुमार ने लिखा है कि उनके मोबाइल नंबर 6200127373 पर मोबाइल नंबर 7462863629 एवं 8603520939 से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा पूर्व मंत्री का नाम लेकर धमकी दी गई। धमकी देते हुए कहा गया कि अगर रामाधार सिंह का विरोध करना बंद नहीं किया तो उठाकर काम तमाम कर देंगे। धमकी देने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह इमामगंज से बोल रहा है। मृत्युंजय कुमार ने अपने आवेदन में पूर्व मंत्री पर धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। धमकी मिलने से वह काफी भयभीत है।



वही पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके किसी आदमी ने धमकी नहीं दी है। बल्कि आवेदन देने वाला शख्स खुद सांसद का आदमी है। उसने दो दिन पहले ही फेसबुक पर मेरे खिलाफ काफी अपशब्द लिया था। औरंगाबाद एसपी से मांग करता हूं कि कॉल डिटेल्स निकालें और आवेदन देने वाले व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक पर लिखे गए आपत्तिजनक बात पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएं। जिस शख्स ने थाने में आवेदन दिया है वह पूर्व में भी मेरे खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें लिख चुका है। नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि आवेदन में लिखे गए मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है। कॉल डिटेल्स में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।