ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना

औरंगाबाद की जनता को पीएम मोदी ने किया संबोधित, बिहार में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

AURANGABAD: बिहार में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट दबाकर किया। बिहार को और समृद्ध बनाने के लिए एक लाख करो

औरंगाबाद की जनता को पीएम मोदी ने किया संबोधित, बिहार में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट दबाकर किया। बिहार को और समृद्ध बनाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उपहार दिया। इसी कड़ी में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 


कन्हौली से रामनगर तक 6 लेन, आरा से पररिया खंड 4 लेन एवं बख्तियारपुर से रजौली खंड तक 4 लेन, एनएच-227 सीतामढ़ी-जयनगर-नरहिया खंड 2 लेन, किशनगंज शहर में मौजूदा फ्लाईओवर के समानांतर दूसरा फ्लाईओवर, शेरपुर से दिघवारा गंगा नदी पर 9 किलोमीटर का 6 लेन का निर्माण, दानापुर-बिहटा खंड का 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, आमस-दरभंगा खंड पर 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड का शिलान्यास किया गया। मानपुर स्टेशन पर फ्लाईओवर एवं बाइपास लाइन का निर्माण, पाटलिपुत्र-पहलेजा और न्यू दीघा हॉल्ट स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, गया में 20 कोचों के 20 रैक रखने की क्षमता वाला मेमु शेड, आरा बाइपास लाइन का शिलान्यास किया गया। 


औरंगाबाद की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम काम की शुरुआत करते हैं और उसे काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है। बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को देश ने भारत रत्न दिया है। यह पूरे बिहार का सम्मान है। अभी कुछ दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए है। सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार के लोगों ने खुशी मनाई। बिहार में एक बार फिर डबल इंजन ने रफ्तार पकड़ ली है। 

टैग्स