ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

अतीक-अशरफ को शहीद कहने वालों को करे शूट एंड साइट, अश्विनी चौबे ने कहा-बिहार में योगी मॉडल चाहिए

PATNA: राजधानी पटना के जामा मस्जिद के पास ईद के एक दिन पूर्व अलविदा रमजान नमाज के बाद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिंदाबाद और शहीद के नारे लगाये थे। इस तर

अतीक-अशरफ को शहीद कहने वालों को करे शूट एंड साइट, अश्विनी चौबे ने कहा-बिहार में योगी मॉडल चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के जामा मस्जिद के पास ईद के एक दिन पूर्व अलविदा रमजान नमाज के बाद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिंदाबाद और शहीद के नारे लगाये थे। इस तरह के मामले को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने काफी दुखद बताया। कहा कि अतीक-अशरफ को शहीद कहने वाले लोगों को शूट एंड साइट कर देना चाहिए। बिहार में अब हमें योगी मॉडल चाहिए।


भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इस तरह की हरकत करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस तरह अतीक-अशरफ के समर्थन में नारेबाजी करना काफी दुखद बात है। ऐसे लोगों को तुरंत शूट एंड साइट कर देना चाहिए।


ऐसे लोग बिहार के धमकी और चुनौती दे रहे हैं। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में भी नाम लेकर नारे लगाए गए। यह भी काफी दुर्गभागपूर्ण है। हमें बिहार में योगी मॉडल जैसा बिहार चाहिए जिसमें आतंकवाद माफिया जैसे अपराधी को बख्शा नहीं जाए। 


आगे अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में तो केवल चाचा-भतीजा, वंशवाद और जातिवाद की सरकार चल रही है। जिस तरह से महागठबंधन में जाकर नीतीश कुमार बयान दे रहे हैं खासतौर पर भाजपा के लोगों को टारगेट कर रहे हैं आने वाले समय में बिहार की जनता जरूर जवाब देगी और 2025 में योगी मॉडल की तरह सरकार बिहार में भी बनेगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता