ब्रेकिंग
नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...

Bihar Politics: ‘आरोप साबित करें, गुलामी करने को तैयार हूं’, प्रशांत किशोर को अशोक चौधरी की खुली चुनौती

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने चुनौती दी कि अगर एक भी अनडिस्क्लोज संपत्ति साबित हो जाए तो वे जनसुराज की गुलामी करने को तैयार हैं।

Bihar Politics
पीके को अशोक चौधरी का चैलेंज
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। जहानाबाद पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों का तीखा जवाब देते हुए बड़ा चैलेंज दे दिया।


प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप एक अलग चीज है। सार्वजनिक जीवन में कैरेक्टर और भ्रष्टाचार दो ऐसे चीज हैं, जिसका आरोप बड़ी ही आसानी से किसी पर भी लगाया जा सकता है और लोग लगाते भी रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई पहला आरोप अशोक चौधरी ही है जिसपर आरोप लगाया जा रहा है। हमने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिन बातों की चर्चा प्रशांत किशोर ने की है, उसको लेकर मैंने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।


उन्होंने कहा कि हमारी जो भी संपत्ति है पहले से सार्वजनिक है और उसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर मौजूद है। हर साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक मंत्री से आय-व्यय का ब्यौरा लेते हैं। इनकम टैक्स का रिटर्न फाइल होता है, हरएक चीज सबके सामने है। अगर जनसुराज एक कट्ठा भी अनडिस्क्लोज जमीन अशोक चौधरी या उनकी पत्नी के नाम पर बता देगा तो मैं जनसुराज की गुलामी करने को तैयार हूं।


बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी जहानाबाद के टाउन हॉल में आयोजित महिला रोजगार योजना के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे थे, जहां काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ पहुंची थी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका महिलाओं के खाते में आज 10-10 हजार रुपए बिहार सरकार ने ट्रांसफर किए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते अशोक चौधरी ने पहुंचकर महिलाओं को संबोधित किया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता