ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रिपोर्टर के सवाल पर आखिर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को क्यों आया गुस्सा? जानिए.. पूरी खबर

ARARIA : बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। तार किशोर प्रसाद इसमें एक मीडियाकर्मी के सवाल पर भड़के हुए नजर

रिपोर्टर के सवाल पर आखिर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को क्यों आया गुस्सा? जानिए.. पूरी खबर
Editor
3 मिनट

ARARIA : बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। तार किशोर प्रसाद इसमें एक मीडियाकर्मी के सवाल पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि जो लिखना है.. लिख दीजिए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सवाल पूछने वाले रिपोर्टर को डिप्टी सीएम कह रहे हैं कि लिख दीजिए कुछ भी, आप लोगों का यही धंधा बन गया है। दरअसल तार किशोर प्रसाद का यह वीडियो अररिया से सामने आया है। 


डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद रविवार को अररिया के दौरे पर थे। विधायक के विजय मंडल के बेटे की शादी में शामिल होकर तार किशोर प्रसाद ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान जब तार किशोर प्रसाद शादी समारोह में बैठे हुए थे तो मीडिया के लोगों ने उनसे प्रतिक्रिया लेनी शुरू की। तार किशोर प्रसाद ने शुरुआत में कहा भी कि वह विधायक के बेटे की शादी में शिरकत करने आए हैं लेकिन इसके बावजूद रिपोर्टर ने उनसे ऐतिहासिक सुंदरधाम को लेकर सवाल पूछ लिया। रिपोर्टर ने जानना चाहा कि सुंदरधाम को विद्यापति सर्किट से जोड़ने का जो ऐलान किया गया था उसके लिए अब तक क्या पहल हुई? 


शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को यह सवाल नागवार गुजरा। तार किशोर प्रसाद मीडिया से बातचीत करने को तैयार नजर नहीं आ रहे थे लेकिन जब उनसे बार-बार सवाल किया गया तो वह नाराज हो गए। भड़के हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने खुलेआम कह दिया कि जो लिखना है.. लिख दीजिए। इससे कोई दिक्कत नहीं है। तार प्रसाद ने कहा कि वह इसका जवाब नहीं देंगे, जो न्यूज़ चलाना है चला लीजिए। डिप्टी सीएम इतने नाराज थे कि उन्होंने पत्रकारों को यह भी कह दिया कि आप लोगों ने धंधा बना लिया है। तार किशोर प्रसाद इस सवाल को लेकर एकाएक क्यों नाराज हो गए यह बात भी समझ से परे है लेकिन एक बार जो नजर आती है वह यह तार किशोर जिस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे वह मीडिया के सवालों से परहेज करना चाह रहे थे।