ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

अपनी चिंता करें तेजस्वी, जीवेश मिश्रा बोले- 2019 की तरह 2024 में भी नहीं खुलेगा खाता

PATNA: पूर्णिया में शनिवार को हुई महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत महागठबंधन के सातों दलों के नेता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड

अपनी चिंता करें तेजस्वी, जीवेश मिश्रा बोले- 2019 की तरह 2024 में भी नहीं खुलेगा खाता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया में शनिवार को हुई महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत महागठबंधन के सातों दलों के नेता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बीजेपी सिर्फ बिहार से ही नहीं बल्कि पूरे देश से समाप्त होने वाली है।तेजस्वी के इस दावे पर बीजेपी ने उन्हें नसीहत दी है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि तेजस्वी यादव पहले अपनी चिंता करे और बाद में बीजेपी के बारे में सोचें। 2019 की तरह 2024 में भी खाता नहीं खुलेगा।


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपनी चिंता करें, उन्हें याद है कि भूल गए 2019 के चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुला था। उस समय लालू यादव जीवित थे और आज भी जीवित हैं, तेजस्वी उस समय भी आरजेडी के नेता थे और आज भी नेता हैं। 40 में से एक सीट से खाता भी नहीं खोल पाए थे, इस बार भी उनका वही हाल होगा।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी चिंता करें और अपनी पार्टी को संभालकर रखें। पूर्णिया में सात दिल मिलकर भी एक मैदान को नहीं भर पाए उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बिहार की जनता जंगलराज से उब चुकी है और जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। वहीं कल से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारियों पर बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी विपक्षी पार्टी होने के नाते सदन में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाएगी।  

टैग्स