ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

अपने ही सरकार पर बरसे मंत्री सुधाकर सिंह, नीतीश के कृषि रोड मैप को बताया बकवास

PATNA : बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप को बेकार बत

अपने ही सरकार पर बरसे मंत्री सुधाकर सिंह, नीतीश के कृषि रोड मैप को बताया बकवास
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप को बेकार बताते हुए कहा कि इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है। न तो किसानों की आमदनी बढ़ी और ना ही उत्पादन ही बढ़ा। सुधाकर सिंह ने कहा है कि वे स्वतंत्र एजेंसी से इसकी जांच कराएंगे। इससे पहले सुधाकर सिंह ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और हर खेत तक पानी पहुंचाने के नीतीश कुमार के दावे पर सवाल उठाया था।


सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप का किसानों को कोई फायदा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के आंकड़े निराशाजनक हैं। पिछले 10 सालों में उत्पादन में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और ना ही किसानों की आय बढ़ी है। उलटा पहले के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में करीब एक लाख टन तक उत्पादन घट गया है। उन्होंने कहा कि वे अबतक के सभी कृषि रोडमैप की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराएंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि इतना खर्च होने के बावजूद रिजल्ट गड़बड़ आया। अगले कृषि रोड मैप पिछली खामियों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।


बता दें कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पिछले दिनों अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। सुधाकर सिंह ने यहां तक कह दिया था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं और वे खुद चोरों के सरदार हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे पर भी सवाल उठाया था जिसमें सीएम ने हर खेत तक पानी पहुंचाने की बात कही थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में भी सुधाकर सिंह के बगावती तेवर देखने को मिले थे। सीएम से तकरार होने के बाद वे केबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। ऐसे में सुधाकर सिंह के द्वारा एक बार फिर नीतीश सरकार पर सवाल उठाने के बाद बिहार की सियासत में गर्माहट आने की संभावना जताई जा रही है।