ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अपने ही गृह क्षेत्र में घिर गये मंत्री संतोष सुमन, सड़क की मांग को लेकर लोगों ने गरीब संपर्क यात्रा को रोका

GAYA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का गरीब संपर्क यात्रा लगातार जारी है। आज गया के बाराचट्टी में हम पार्टी की इस यात्रा को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। सड़कों की जर्जर स्थिति स

अपने ही गृह क्षेत्र में घिर गये मंत्री संतोष सुमन, सड़क की मांग को लेकर लोगों ने गरीब संपर्क यात्रा को रोका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का गरीब संपर्क यात्रा लगातार जारी है। आज गया के बाराचट्टी में हम पार्टी की इस यात्रा को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। सड़कों की जर्जर स्थिति से नाराज लोगों ने ऐसा किया। 


हालांकि यात्रा का नेतृत्व कर रहे मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अपने ही घर में घिरे संतोष सुमन के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद गरीब संपर्क यात्रा को लोगों ने आगे बढ़ने दिया। 


गरीब संपर्क यात्रा के दौरान मंत्री संतोष सुमन और विधायक ज्योति मांझी बाराचट्ठी पहुंचे थे। जहां लोग अपनी समस्या को लेकर खड़े थे। लोगों ने इस यात्रा का विरोध करना शुरू कर दिया और बीच सड़क पर बैठ गये। यात्रा को मोहनपुर की ओर बढ़ने नहीं दिया गया। 


दरअसल सड़कों की बदहाली को लेकर लोग नाराज थे इसलिए उन्होंने मंत्री संतोष सुमन के काफिले को रोकने का काम किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंत्री संतोष सुमन अपनी गाड़ी से निकले और लोगों को आश्वासन देते हुए शांत कराया। 


उन्होंने कहा कि पटना लौटने के बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे और उनके समक्ष इस समस्या को रखेंगे। हमलोग तो इस यात्रा के जरीये आपकी समस्याओं को जानने के लिए ही तो आए हैं। मंत्री के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद उनके काफिले को आगे बढ़ने दिया गया। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें