ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

PM मोदी से पहले अनुराग ठाकुर का बिहार दौरा, आरा में अंबेडकर सम्मान अभियान में होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पीएम मोदी के मधुबनी दौरे के दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर 22 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे। वे आरा में आयोजित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान’ में शिरकत करेंगे

BIHAR POLITICS
बिहार दौरे पर अनुराग ठाकुर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित मधुबनी दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 22 अप्रैल सोमवार को बिहार आ रहे हैं। एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर आरा में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान में शिरकत करेंगे और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम शेड्यूल

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 22 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद वो सड़क मार्ग से आरा के लिए प्रस्थान करेंगे। आरा में भाजपा द्वारा आयोजित 'डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान' में भाग लेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 1:00 बजे वो आरा से पटना लौटेंगे। पटना पहुंचने के बाद वो कोलकाता के लिए रवाना होंगे। कोलकाता में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो शाम को कोलकाता से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 


पीएम मोदी के दौरे की तैयारी

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। मधुबनी जिले के विश्वेश्वर स्थान में एक बड़ी जनसभा को वो संबोधित करेंगे। इसे लेकर भाजपा के सभी स्तरों पर व्यापक तैयारी चल रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यापक रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के संबोधन में शामिल हो सकें। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं, जो चुनावी लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।


टैग्स