ब्रेकिंग
शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR

अंतरिम बजट को ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का GYAN वाला बजट बताया, G- गरीब..Y-युवा..A-अन्नदाता..N- नारी

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम आम बजट की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के GYAN वाला बजट बताया है l जिसे विपक्ष

अंतरिम बजट को ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का GYAN वाला बजट बताया, G- गरीब..Y-युवा..A-अन्नदाता..N- नारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम आम बजट की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के GYAN वाला बजट बताया है l जिसे विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस को इससे सीख लेने वाला बजट बताया है। उन्होंने GYAN का मतलब भी बताया। G मतलब गरीब Y का मतलब युवा A मतलब अन्नदाता (किसान) और N मतलब नारी...


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह युवाओं, महिलाओं ,गरीबों और अन्नदाताओ पर बजट में जोड़ दिया है इससे यह प्रतीत होता है कि विश्व शक्ति की ओर भारत के बढ़ते मजबूत कदम बढ़ रहे हैं। भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सकारात्मक पहल है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृव वाली केंद्र सरकार को बहुत बहुत बधाई।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारत की एक तिहाई जनसंख्या ने अभी तक मुद्रा लोन लेकर रोजगार सृजन के साथ रोजगार दाता बनने का काम किया है जो युवाओं के अमृत काल या स्वर्णिम युग की शुरुआत है। 3 करोड़ लोगो को घर , जल,बिजली एवम गैस प्रदान करके केंद्र सरकार के मूलमंत्र गरीब कल्याण -राष्ट्र कल्याण करने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास को ध्यान में रखकर राज्यो के विकास हेतु 75 हजार करोड़ का ऋण के प्रावधान से सर्वगीन विकास को पूरा किया गया है । बजट जय जवान ,जय किसान,जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र को आधार में रखकर पेश किया गया है।


टैग्स