ब्रेकिंग
जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदे

अनंत सिंह बनाएंगे तेजस्वी को मुख्यमंत्री, लालू के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की नजदीकियां आरजेडी के साथ बढ़ती दिखायी दे रही है। अनंत सिंह तेजस्वी को सीएम बनाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि नीतीश से रिश्ते खराब होने के

अनंत सिंह बनाएंगे तेजस्वी को मुख्यमंत्री, लालू के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की नजदीकियां आरजेडी के साथ बढ़ती दिखायी दे रही है। अनंत सिंह तेजस्वी को सीएम बनाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि नीतीश से रिश्ते खराब होने के बाद से ही वे लालू-तेजस्वी की तारीफ करते रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले यह तय नजर आ रहा है कि अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेगें. 


आपको बता दें कि अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा सिंह स्थित पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी हुई थी। इससे पहले हत्या की साजिश का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इन्हीं मामलों में अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में थे और निर्दलीय मोकामा से चुनाव जीते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 2020 का विधानसभा चुनाव भी वे लड़ेंगे. इस बार वे आरजेडी के टिकट पर जेल से चुनाव लड़ेंगे. 


अनंत सिंह ने आज साफ तौर पर कहा है कि वे आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हांलाकि तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पायी है आरजेडी में अनंत सिंह की एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ है ऐसा फिलहाल नजर नहीं आ रहा क्योंकि आरजेडी की तरफ से बयान नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने वायदे के मुताबिक अनंत सिंह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना पाते हैं या नहीं, आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ पाते हैं या नहीं।