ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आनंद मोहन को सरकार के तरफ से नहीं दी गई कोई छुट, बोले चीफ सेक्रेटरी ... सजा पूरी करने के बाद आए बाहर

PATNA : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। इसको लेकर जेल मैनुअल में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत ‘काम पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या’ अंश को ह

आनंद मोहन को सरकार के तरफ से नहीं दी गई कोई छुट, बोले चीफ सेक्रेटरी ... सजा पूरी करने के बाद आए बाहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। इसको लेकर जेल मैनुअल में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत ‘काम पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या’ अंश को हटा दिया गया। इसी से आनंद मोहन या उनके जैसे अन्य कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ है। वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर बिहार में मुख्य सचिव ने सभी चीजों पर सरकार का पक्ष रखा है। 


बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबाहानी ने कहा कि, किसी को कोई छुट नहीं दिया गया है। इसको लेकर जो भी आपतियां जताई जा रही है उसकी गुंजाइश बनती नहीं है। जो नियम था या है उसमें कहीं भी आईएस को लेकर कुछ भी निर्देश नहीं दिया गया है। बल्कि लोकसेवक को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं और लोकसेवक एक छोटा कर्मचारी से लेकर बड़े अस्तर के अधिकारी होते हैं।  इसलिए आईएस के तरफ से इसका विरोध जताना उचित नहीं हो सकता। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, आनंद मोहन की रिहाई को लेकर इतनी बातें कहीं जा रही है तो फिर यह बता दूं कि, आनंद मोहन ने 15 वर्ष 9 माह 25 दिन की सजा की अवधि पूरी कर ली थी। इस लिए उनको छोड़ा गया न की सरकार के तरफ से उन्हें कोई राहत दी गई है। इसलिए किसी तरह से कोई विरोध की गुंजाइश नहीं है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें