ब्रेकिंग
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्त

अमित शाह की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSB ने सील किया भारत-नेपाल बॉर्डर, 33 घंटा सिर्फ इमरजेंसी सेवा

PATNA: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. उनके आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप परिसर में

अमित शाह की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSB ने सील किया भारत-नेपाल बॉर्डर, 33 घंटा सिर्फ इमरजेंसी सेवा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. उनके आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप परिसर में इसको लेकर बैठक की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि लौरिया में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर 24 और 25 फरवरी की शाम छह बजे तक भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर बॉर्डर सील कर दिया जाए.


अधिकारियों ने बताया गया है कि इस दौरान होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, लॉज आदि में ठहरने वाले लोगों की डिटेल मालिकों को रखनी होगी और इसकी जांच भी होगी. बैठक में सभी पदाधिकारियों ने गृह मंत्री की उच्च स्तरीय सुरक्षा को लेकर दो दिन भारत-नेपाल सीमा को सील रखने का निर्णय लिया. बता दें भारत-नेपाल सीमा में लगने वाले सभी बीओपी को हाई अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही सीमाई इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है.


इस लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग में जिला पुलिस, वाल्मीकि नगर थाना पुलिस, एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से पूरे इलाके में पेट्रोल रही है. कहा गया है कि सीमा सील होने के बावजूद इमरजेंसी सेवा बरकरार रहेगी. आपातकालीन स्थिति में में लोगों को बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा. इसके लिए आने-जाने को साथ अपना आईडी प्रूफ साथ रखना होगा. उसकी छाया प्रति  को भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों के पास जमा कराना पड़ेगा. 

टैग्स