ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले नीतीश, कहा- कोई कहीं आए-जाए फर्क नहीं पड़ता है

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार आ रहे हैं। अमित शाह सारण के सिताब दियारा में आयोजित जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। एक महीने के भीतर दूसरी बार

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले नीतीश, कहा- कोई कहीं आए-जाए फर्क नहीं पड़ता है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार आ रहे हैं। अमित शाह सारण के सिताब दियारा में आयोजित जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। एक महीने के भीतर दूसरी बार अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की राजनीत गरमा गई है। एक तरफ जहां शाह आज बिहार आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार आज जेपी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागालैंड जा रहे हैं। नागालैंड रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि कोई कहीं आए-जाए उससे फर्क नहीं पड़ता है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नागालैंड जाने से पहले जेपी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए इनकम टैक्स चौराहे पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा है कि वे जबतक जिंदा हैं जेपी को कभी भूल नहीं सकते हैं। जयप्रकाश नारायण की इच्छा के अनुरूप बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। जयप्रकाश नारायण ने समाज के लिए जो काम किया वह बहुत बड़ा कार्य था, हम उन्हीं के सिद्धांत पर चलते हैं।


मुख्यमंत्री ने बताया कि आज वे जेपी की जयंती में शामिल होने के लिए नागालैंड जा रहे हैं। जयप्रकाश नारायण नागालैंड में 3 साल तक रहे थे। उनकी जयंती के मौके पर वहां के लोगों ने आमंत्रित किया है। नागालैंड में जयप्रकाश नारायण के प्रति वहां के लोगों में काफी श्रद्धा का भाव है। नागालैंड के लोगों द्वारा वहां पर जयप्रकाश नारायण के जयंती पर हर बार कार्यक्रम आयोजित होता रहता है, इस बार मुझे आमंत्रित किया गया है। वहीं अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर नीतीश ने कहा कि कोई कहीं आए-जाए उससे फर्क नहीं पड़ता है।