ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

मिशन बिहार पर शाह: विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की बड़ी तैयारी, पटना में BJP की मैराथन बैठक

Amit Shah Meeting: बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ी बैठक जारी है।

Amit Shah Meeting
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amit Shah Meeting: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। बेतिया में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद शाह पटना में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। 


दरअसल, शुक्रवार को उन्होंने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, समेत पार्टी के सभी प्रमुख सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार, शाह ने नेताओं से बूथ स्तर तक की स्थिति की रिपोर्ट ली और जमीन पर संगठन को और सक्रिय करने के निर्देश दिए।


इससे पहले शाह ने बेतिया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में चंपारण और सारण प्रमंडल के करीब 350 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।


बैठक में संगठन के विस्तार, जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और पंचायत से जिला स्तर तक समन्वय स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बता दें कि यह बीते 8 दिनों में अमित शाह का दूसरा बिहार दौरा है। अमित शाह शुक्रवार रात पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को भी कुछ अहम नेताओं से मुलाकात की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता