ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव, बिहार की जनता है उल्टा लटकाने वाले को सीधा कर देगी

PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचते ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली। नवादा में अमित शाह ने कहा था कि उपद्रव करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे

अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव, बिहार की जनता है उल्टा लटकाने वाले को सीधा कर देगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचते ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली। नवादा में अमित शाह ने कहा था कि उपद्रव करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता है उल्टा लटकाने वाले को सीधा कर देगी। 


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध की धरती है। जहां लालू प्रसाद और नीतीश भी रहते हैं। ऐसे में किसी भी दंगाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी के लोगों ने त्योहारों के पवित्र महीने में इस तरीके की साजिश करने का काम किया है। लेकिन किसी को अब नहीं बख्शा जाएगा। सरकार पूरे मामले को काफी गंभीरता से देख रही है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि रामनवमी के दिन करीब 118 जगह शोभा यात्रा और जुलूस हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गयी। सासाराम और बिहारशरीफ में दंगा भरकाने का प्रयास किया गया। फिलहाल प्रशासन कार्रवाई कर रही है। सैकड़ों लोगों को पकड़ा गया है। लगातार बिहार को टारगेट किया जा रहा है। पहले बिहार के लोगों को तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने का प्रयास किये जिसमें असफल होने पर दंगा कराने का काम किया गया। जो लोग भी इसमें संलिप्त होंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। 


उन्होंने कहा कि सत्ता रहे या ना रहे लेकिन अमन चैन सद्भाव कायम रहेगा। चाहे जो कुछ करना पड़े करेंगे। पूर्णिया की रैली के बाद लोग बौखलाए हैं। बिहार के लोग समझदार है सब समझ रहे हैं। कुछ लोग गुजरात से आते हैं और अलग-अलग प्रवचन देते हैं। यह बिहार है महात्मा बुद्ध की धरती है। लालू नीतीश जी की धरती है यहां किसी भी दंगाईयों को बख्सने का सवाल ही पैदा नहीं होता।


बिहार की जनता से तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और दंगाईयों के फेर में नहीं पड़ना है। ये लोग असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। अमित शाह को बताना चाहिए था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं। इस पर किसी तरह की बात नहीं की। ये लोग कैसी कैसी बाते कर रहे हैं। इनके कितने सांसद अमित शाह के बगल में बैठकर दंगा भरकाने की बात करते हैं। कितने लोगों को सीधा करेंगे?

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता