ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अमित शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार को सबसे करप्ट बताया और बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी और झारखंड

अमित शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार को सबसे करप्ट बताया और बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी और झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें अमित शाह ने रांची के प्रभात तारा मैदान में कही। जहां बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। हेमंत सरकार को देश का सबसे करप्ट सरकार बताया।


अमित शाह ने आगे कहा कि झारखंड में कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ कैश मिला था। वही मंत्री के पीए के घर से भी 30 करोड़ कैश मिला था। उसे कांग्रेस फिर से चुनाव लड़वा रही है। ऐसे करप्ट लोगों को कांग्रेस टिकट देने जा रही है। कांग्रेस को इस बात डर सता रहा है कि यदि उसे टिकट नहीं दिया तो वो बता देगा कि बरामद 30 करोड़ कैश किसके थे। 


अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है जो हारने के बाद भी अहंकार में जी रही है। उन्होंने आगाह किया कि ये लोग इस भ्रम में ना रहे कि उनकी सरकार इस बार झारखंड में बनने जा रही है। सादे कागज में यह लिख लो कि इस बात जनता का मूड बदला हुआ है। जनता सब देख रही है। जनता को पता है कि करना क्या है। अमित शाह ने दावा किया कि इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार ही बनेगी। 2024 का विधानसभा चुनाव हम जीतने जा रहे हैं।


रांची में आयोजित बीजेपी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।