ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार आकर अमित शाह कर रहे बकबास, बोले तेजस्वी यादव .... बताएं केंद्र में बिहार से कितने OBC और EBC मंत्री

अमित शाह बिहार आकर बकवास कर रहे हैं। वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं। अगर उनको लगता है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है उसमें गलती है तो देश भर में एक बार जाति आधारित गणना करवा

बिहार आकर अमित शाह कर रहे बकबास, बोले तेजस्वी यादव .... बताएं  केंद्र में बिहार से कितने OBC और EBC मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

अमित शाह बिहार आकर बकवास कर रहे हैं।  वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं। अगर उनको लगता है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है उसमें गलती है तो देश भर में एक बार जाति आधारित गणना करवा लें। लेकिन, इनको तो सिर्फ फ़ालतू बात करने आता है। इसलिए हमलोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते है। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - अमित शाह के बिहार दौरे पर आए हैं वो देश के गृह मंत्री है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि वो बिहार आए हैं। लेकिन, बिहार आने के बाद उनकी बातों से यही लग रहा है कि -जैसे उन्होंने कहा था कि 12वीं के बाद इंटरमीडिएट करने की बात कह रहे हैं। अभी हम उनकी बातों को सुने हैं वो सिर्फ बकबास कर रहे हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - अमित शाह जी का मानना है और कहना है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है उसमें गलती है और इसमें यादव और मुसलामानों लोगों की जनसंख्या बढ़ा - चढ़ा कर दिखाई गयी है तो हम यही कहना चाहेंगे कि अगर इतना ही गलत हुआ है तो अमित शाह जी को देशभर में करवा लेना चाहिए उनको किसने रोका है। 


उधर, विपक्षी गठबंधन में पिछड़ा को पीएम बनाने के सवालों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि- देश में जहां भी बीजेपी की सरकार है उसमें कितना मुख्यमंत्री ओबीसी हैं कितने अति पिछड़ा है। बताएं ना थोड़ा। इसलिए यह बकवास की बातें हैं उन्हीं के मुंह से शोभा देता है। यहां बस झूठ बोलने आते हैं बकवास करने आते हैं। यहां लोगों को नौकरी बांटी जा रही है इसमें कहीं भी एक शब्द भी नहीं बोला। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें