ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

अहंकार का विसर्जन कर देश हित में बड़े लक्ष्य की ओर बढ़े विपक्ष: राजू दानवीर

PATNA: पटना में विपक्षी एकता की हुई बैठक को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि देश की मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर विपक्ष को एकजुट होकर इन हालात

अहंकार का विसर्जन कर देश हित में बड़े लक्ष्य की ओर बढ़े विपक्ष: राजू दानवीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना में विपक्षी एकता की हुई बैठक को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि देश की मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर विपक्ष को एकजुट होकर इन हालातों से सामना करना समय की मांग है। अगर इसमें कोई चूक हुई और विपक्ष बिखरा तो इतिहास और जनता विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी। इसलिए आज विपक्षी एकता को कायम करना जरूरी है और इसके लिए तमाम विपक्षी दलों को अपने अहंकार का विसर्जन कर देश हित में बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने की जरूरत है। 


दानवीर ने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक हर बड़े बदलाव की नींव बिहार की धरती पर ही पड़ी है। एक बार फिर से जो विपक्ष का महाजुटान हो रहा है, उसका भी परिणाम सार्थक निकले। जन अधिकार पार्टी इसकी कामना करती है। पार्टी के नेता पप्पू यादव ने भी विपक्ष के सभी नेताओं से आग्रह किया है कि अपने अहंकार का विसर्जन कर एक लक्ष्य की ओर बढ़े। जिसकी जहां ताकत है, उनको वहां स्वतंत्रता दीजिए। चुनाव भी जीतेंगे और भारत भी बचेगा। 


राजू दानवीर ने कहा कि हम लोग बचपन में पढ़ा करते थे कि एक लकड़ी को आसानी से तोड़ा जा सकता है, जबकि अगर लकड़ी का गट्ठर बना लिया जाए तो उस तोड़ना मुश्किल है। यानी एकता में बल है। इसलिए जब देश और संविधान विरोधी शक्ति से लड़ना है, तो संविधान और देश की मूल आत्मा में आस्था रखने वाले सभी दलों को अपने स्वार्थ को त्याग कर एक मंच पर आना ही होगा। 


उन्होंने कहा कि संविधान, विधान और लोकतंत्र के ऊपर राजशाही के सिंगोल को चुनने वाले लोग विपक्षी एकता की बैठक से डर गए हैं। उन्हें भी पता है अगर इनकी गठरी बनी तो देश में सत्ता परिवर्तन को कोई रोक नहीं सकता, इसलिए वे तरह तरह के बयान से विपक्ष के बीच दरार पैदा करने में भी लगे हैं। एक बैठक से सत्ता पक्ष में ये हाल है तो जब साथ मिलकर 2024 की रणभूमि में आयेंगे, तो नतीजा पलटने में देर नहीं लगेगी। इस बात को विपक्ष को समझना होगा। विपक्ष में ज्यादा क्षेत्रीय दलों की संख्या है। लेकिन इस बार उन्हें अपने अस्तित्व के लिए भी लड़ना है, तो स्वार्थ छोड़ एक लक्ष्य के लिए सबको एकजुट हो जाना चाहिए, दूसरा कोई चारा भी नहीं है।

टैग्स