ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी, मुकेश सहनी बोले- शिक्षा से ही दूर होगी बदहाली

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभ में जब व्यक्ति जन्म लेता है तो वह इंसान होता है, लेकिन जैसे ही वह जाति, धर्म में बंट ज

अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी, मुकेश सहनी बोले- शिक्षा से ही दूर होगी बदहाली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभ में जब व्यक्ति जन्म लेता है तो वह इंसान होता है, लेकिन जैसे ही वह जाति, धर्म में बंट जाता है वह स्वार्थी हो जाता है। मुकेश सहनी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे।


दरअसल, पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी शुक्रवार को समस्तीपुर के विथान थाना अंतर्गत कौराही स्थित बाबा कमलेश्वर धाम में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जनमानस की सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि अपने बच्चों को पढ़ाया जाए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। 


उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता की अंधी दौड़ में लोग अध्यात्म से दूर हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग जाति और धर्म के बीच ऐसे जकड़ गए है कि लोग स्वार्थी हो गए है और जब इंसान स्वार्थी होगा तो पाप भी बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर पढ़ेंगे तो समाज और राज्य आगे बढ़ेगा। मुकेश सहनी ने कहा कि जब लोग शिक्षित होंगे तो अपने अधिकारों को भी आसानी से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। उन्होंने लोगों से अच्छे लोगों को जनप्रतिनिधि बनाने का आह्वान किया।

टैग्स