ब्रेकिंग
सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोल

पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर फिल्मी अंदाज में ED की रेड, शौचालय की टंकी तक तोड़ डाला

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके करीबियों के घर ईडी की रेड चल रही है। पटना में लालू के बे

पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर फिल्मी अंदाज में ED की रेड, शौचालय की टंकी तक तोड़ डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके करीबियों के घर ईडी की रेड चल रही है। पटना में लालू के बेहद करीबी पूर्व आरजेडी विधायक अबु दोजाना के घर भी सुबह से ही ईडी की रेड चल रही है। ईडी की टीम ने अबु दोजाना के घर में फिल्मी अंदाज में तोड़फोड़ शुरू कर दिया है। स्कैम से जुड़े दस्तावेजों की तलाश कर रही ईडी की टीम ने अबु दोजाना के घर में स्थित शौचालय की टंकी को भी तोड़ डाला है।


दरअसल, ईडी की टीम सुबह से ही आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर में मौजूद है। यहां चल रही रेड में थकान मिठाने के लिए ED की टीम द्वारा चाय भी बनवाई जा रही है। ईडी की लंबी पूछताछ के कारण थकान महसूस कर रहे अबु दोजाना की चाय की तलब जाग गई। दोजाना ने ईडी से कहा कि चाय पीने का मन कर रहा है लेकिन घर में दूध नहीं है। अधिकारियों से इजाजत मिलने के बाद आवास में काम करने वाले निजी कर्मियों को भेजकर दूध का पैकेट मंगवाया गया।


चाय पीने के बाद ईडी की टीम ने फिल्मी अंदाज में छापेमारी शुरू कर दी है। घर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। यहां तक कि घर के शौचालय को भी ईडी की टीम ने तोड़ दिया है और लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े कागजातों को तलाश कर रही है। ED के अधिकारी पूरे घर के कई हिस्से में सघन छानबीन कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता