ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

अब 'बेस्ट प्लस' एप के जरिए शिक्षकों की होगी निगरानी, सीएम नीतीश ने किया विमोचन

PATNA : बिहार के पहली से लेकर 12 वीं तक के करीब 80 हजार सरकारी विद्यालयों की निगरानी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप का विमोचन किय

अब 'बेस्ट प्लस' एप के जरिए शिक्षकों की होगी निगरानी, सीएम नीतीश ने किया विमोचन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पहली से लेकर 12 वीं तक के करीब 80 हजार सरकारी विद्यालयों की निगरानी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने The Basic of Animal behavior पुस्तक का भी विमोचन किया। सीएम नीतीश राजधानी पटना में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन के अवसर पर मनाई जाने वाली शिक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। 


बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस एप का आज विमोचन किया है। उसके जरिए शिक्षा महकमे से जुड़े अफसरों के अलावा जिलाधिकारी के साथ ही स्थानीय प्रशासन से जुड़ा कोई भी अधिकारी अपने आस-पास के स्कूल की जानकारी ले पाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार इस एप जरिए  सभी स्कूलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो पाएगी। यह जीयो फेसिंग सिस्टम सपोर्टिंग एप है। अनुश्रवण करने वाले पदाधिकारियों को विद्यालय से 500 मीटर की परिधि में रहना आवश्यक होगा। अनुश्रवण के लिए वर्तमान लोकेशन से 5 किमी की परिधि में अवस्थित सभी विद्यालयों का नाम रूटमैप के साथ मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। विद्यालयों से संबंधित तमाम सूचनाएं यथा स्कूल का नाम, प्रखंड, जिला आदि तथा अक्षांश एवं देशांतर एप में पहले से अपलोड है।  


वहीं, इसके एप के जरिए विद्यालय खुलने की स्थिति, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, समय सारणी एवं वर्ग संचालन, शैक्षणिक सूचनाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विद्यालय में स्वच्छता एवं शौचालय के बारें में तत्काल जानकारी मिलेगी। एप के जरिए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों की ट्रैकिंग भी होगी। इसके आलावा नीतीश कुमार ने बैग लैस सुरक्षित शनिवार का भी शुरुआत करने का भी निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किया है कि शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल जायंगे। यह कार्यक्रम कक्षा 1 से 8 तक के लिए अनिवार्य होगा। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता