ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

BIHAR VIDHANSABHA : आखं में पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे RJD के विधायक, कहा - मैं CM नीतीश कुमार, मुझे कुछ नहीं दिख रहा

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत से पहले राजद विधायक आंख पर पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में

BIHAR VIDHANSABHA : आखं में पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे RJD के विधायक, कहा - मैं CM नीतीश कुमार, मुझे कुछ नहीं दिख रहा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत से पहले राजद विधायक आंख पर पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है। वो अपने साथ कई पोस्टर लेकर भी पहुंचे। इस दौरान नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैं सुशासन बाबू हूं, मुझे कुछ नहीं दिख रहा है।


दरअसल, बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले रजत के विधायक हाथ में पोस्टर लेकर और आंखों पर काला पट्टी बांधकर सदन पहुंचे सदन पहुंचे। इसके बाद कहा कि मैं नीतीश कुमार हूं मुझे कुछ भी नजर नहीं आ रहा। हाथों में जो पोस्ट था उसमें लिखा था बिहार में बाहर है, गोलियों की बौछार है, अपराधियों की सरकार है, हर दिन हो रहे हैं हत्या लूट और बलात्कार है और नीतीशे कुमार है।


मालूम हो कि, शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, आज प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन, किराया, वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक 2024 भी पेश होगा।


गौरतलब हो कि, पांच दिनों के छोटे से सत्र में मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने संविधान दिवस के अवसर पर 65% आरक्षण को लेकर हंगामा किया था। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रश्न काल चलने दिया और सरकार से सहयोग करने की बात भी कहीं लेकिन विपक्षी सदस्यों की तरफ से स्मार्ट मीटर और 65% आरक्षण को लेकर विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन का वाक आउट भी किया गया। तेजस्वी यादव और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ नोकझोंक भी हुई।आज भी स्मार्ट मीटर और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है।