ब्रेकिंग
Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल

आज वैशाली में 'समाधान' यात्रा करेंगे CM नीतीश कुमार, यह होगा पूरा कार्यक्रम

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दूसरे दिन वैशाली में मौजूद रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। वहीं जगह-जगह पर जिले में सीएम नीतीश कुमार के

आज वैशाली में 'समाधान' यात्रा करेंगे CM नीतीश कुमार, यह होगा पूरा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दूसरे दिन वैशाली में मौजूद रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। वहीं जगह-जगह पर जिले में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम का बैनर भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही जदयू नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


बता दे कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे पटना से सड़क मार्ग द्वारा महात्मा गांधी सेतु से हाजीपुर पहुंचेंगे। जहां से सराय होते हुए भगवानपुर प्रखंड के हुसैना पंचायत गांव में उनका आगमन होगा। यहां सीएम जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे।


इसके बाद उनका अगला पड़ाव गोरौल प्रखंड के कटारमाला पंचायत में होगा। जहां बिहार सरकार के द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण सीएम करेंगे। इसके बाद सड़क माल बड़ा प्रस्थान कर हाजीपुर प्रखंड के बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक स्थान हाजीपुर में मुख्यमंत्री का आगमन होगा जहां भोजन की व्यवस्था की गई है।


इस कार्यक्रम में मिनट 2 मिनट रूपरेखा के मुताबिक सीएम का एक कार्यक्रम जीविका दीदी के साथ भी रखा गया है। जिसमें वह सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजना की समीक्षा करेंगे। इन सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम शाम 5:00 बजे पटना किया प्रस्थान करेंगे। 


गौरतलब हो कि, सीएम का यह कार्यक्रम इस महीने के 29 तारीख तक चलना है। इस दौरान नीतीश कुमार राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर वहां चल रहे सरकारी कार्यों का समीक्षा करेंगे।। हालांकि, सीएम नीतीश इस दौरान कहीं भी कोई बड़े जनप्रतिनिधि से नहीं मिलेंगे। उनकी मुलाकात वहां कार्य कर रही जीविका दीदी के साथ रखा गया है, ताकि वह पंचायतों में चल रहे सरकारी योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से जान सकें और उसमें यदि सुधार की जरूरत हो तो उस पर कार्य कर सकें।