ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

आज सहरसा में CM नीतीश करेंगे 'समाधान' यात्रा, मॉडल जिला अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 17वां दिन है। सीएम नीतीश आज के दिन सहरसा दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेगें। साथ ही कुछ नए उद्घाटन और शिलान्यास

आज सहरसा में CM नीतीश करेंगे 'समाधान' यात्रा, मॉडल जिला अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 17वां दिन है। सीएम नीतीश आज के दिन सहरसा दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेगें। साथ ही कुछ नए उद्घाटन और शिलान्यास भी देखने को मिल सकता है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी 14 वीं यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम के इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा रखा गया है। नीतीश कुमार अपने इस यात्रा में राज्य के उन जिलों की यात्रा कर रहे हैं जहां इससे पहले की यात्रा में वह शामिल नहीं हो पाए हैं।


 इसी कड़ी में अब आज सीएम सहरसा जाएंगे। सीएम की यह यात्रा हवाई और सड़क मार्ग के जरिए होने की सूचना मिल रही है। सीएम यहां जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे साथ ही साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद, वो 11.50 बजे सड़क मार्ग से शाहपुरा रहुआ चौक होते हुए गढ़िया गांव पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12.30 बजे तक बल्हा गढ़िया गांव का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वो पंचायत सरकार भवन बलहापट्टी पहुंचेंगे। यहां दोपहर एक बजे तक पंचायत सरकार भवन बलहापट्टी स्थित विभिन्न कार्यक्रमों में वो शामिल होंगे।


दोपहर एक बजे पंचायत सरकार भवन से मॉडल जिला अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे, जहां 1.30 बजे वो मॉडल जिला अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1.50 से 2.20 बजे तक जिला अतिथि गृह सहरसा में दोपहर का भोजन करेंगे। सीएम नीतीश दोपहर 2.20 प्रेक्षा गृह के लिए रवाना होंगे, जहां 3.30 बजे तक वो जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे। फिर दोपहर 3.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक विकास भवन सभागार में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से राजधानी पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा को निकले हुए हैं। सीएम की यात्रा पहले 29 जनवरी तक ही तय थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर फरवरी के 4 तारीख तय किया गया और बाद फिर एक बदलाव में अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इसके तहत सीएम कल 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका, 7 फरवरी को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा में होंगे। इसके बाद 10 फरवरी को पूर्णिय़ा और मधेपुरा में कार्यक्रम होगा। 11 फरवरी को रोहतास और औरंगाबाद ,12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।13 तारीख को भागलपुर और जमुई, 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर, यात्रा के अंतिम दिन 15 फरवरी को सीएम नीतीश बेगूसराय और पटना में होंगे।