ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

आज किशनगंज में CM नीतीश करेंगे 'समाधान' यात्रा, नए भवनों का भी करेंगे उद्घाटन

KISHANGANJ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 18वें दिन यानी आज किशनगंज में मौजूद रहेंगे। सीएम यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करे

आज किशनगंज में CM नीतीश करेंगे 'समाधान' यात्रा, नए भवनों का भी करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 18वें दिन यानी आज किशनगंज में मौजूद रहेंगे। सीएम यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की या 14 में यात्रा है जिसमें वह राज्य के तमाम जिलों में जाकर वहां की समस्याओं को देख सुन रहे हैं और राज्य सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का क्या असर हो रहा है उसका जायजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से वह किशनगंज में अपने यात्रा करने वाले हैं। यहां हुआ जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख मंत्री भी शामिल रहेंगे।


जानकारी हो कि, सीएम नीतीश कुमार किशनगंज प्रवास में 4 फरवरी को यानी आज योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही साथ जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय, आदि की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।


आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री पिछले महीने के 4 तारीख सही समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह यात्रा पहले 29 जनवरी तक की होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर 4 फरवरी तक किया गया और एक बार फिर इसमें बदलाव कर अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इस बदलाव के अनुसार आज सीएम किशनगंज पहुंचेंगे उसके बाद कल यानी 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका, 7 फरवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में रहेंगे। 


इसके बाद सीएम की यात्रा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी को पूर्णिया और मधेपुरा में मौजूद रहेंगे। वही 11 फरवरी को रोहतास औरंगाबाद 12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 फरवरी को भागलपुर और जमुई 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सीएम की यात्रा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सीएम अपने इस समाधान यात्रा के अंतिम दिन यानी 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में मौजूद रहेंगे।