ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

jharkhand election : आज झारखंड के सिमडेगा और लोहरदगा में राहुल दिखाएंगे दमखम, कल होगा मेगा रोड शो

DESK : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। वह सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी सुब

jharkhand election : आज झारखंड के  सिमडेगा और लोहरदगा में राहुल दिखाएंगे दमखम, कल होगा मेगा रोड शो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। वह  सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी  सुबह 11 बजे वह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सबसे पहले वे सिमडेगा में दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे।  फिर वे लोहरदगा के लिए रवाना होंगे. जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। 


वहीं, शनिवार को राहुल जमशेदपुर में रोड शो करेंगे। वे सोनारी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब एक बजे उतरेंगे और वहां से मानगो तक रोड शो की तैयारी है. इसके बाद उनका हजारीबाग के चौपारण में जनसभा है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी अरूण साहू के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान उनकी रैली प्रस्तावित हैं। वहां कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में रैली करेंगे। 


इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नौ को झारखंड आने वाले हैं. इसको लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं। नौ नवंबर को जमशेदपुर व हजारीबाग में रोड शो तय किया गया है। गृहमंत्री का जमशेदपुर में रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा।  जमशेदपुर में रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, 11 नवंबर को भी सरायकेला के साथ-साथ एक अन्य स्थान पर कार्यक्रम तय करने की तैयारी की जा रही है।