ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

आज इन जिलों में समाधान यात्रा करेंगे सीएम नीतीश, योजनाओं की करेंगे समीक्षा

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर से समाधान यात्रा पर निकल रहे हैं। मकर संक्रांति की छुट्टी और सोमवार को जनता दरबार लगाने के बाद नीतीश आज नए शेड्यूल के मुताबिक जहानाबाद और अरवल

आज इन जिलों में समाधान यात्रा करेंगे सीएम नीतीश, योजनाओं की करेंगे समीक्षा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर से समाधान यात्रा पर निकल रहे हैं। मकर संक्रांति की छुट्टी और सोमवार को जनता दरबार लगाने के बाद नीतीश आज नए शेड्यूल के मुताबिक जहानाबाद और अरवल में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बीते 13 जनवरी को सीएम की समाधान यात्रा में बदलाव कर दिया गया था। कैबिनेट विभाग की तरफ से समाधान यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया गया था। नए शेड्यूल में समाधान यात्रा को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। उसी शेड्यूल के मुताबिक सीएम आज पहले जहानाबाद जाएंगे इसके बाद अरवल में योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जहानाबाद सदर प्रखंड के मादील पंचायत और पकरी महादलित टोला वार्ड संख्या 8 का जायजा लेंगे। पकरी महादलित टोला में आम जनमानस से संवाद और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद सीएम मादिल गांव में बड़े तालाब में नौका विहार, पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और शिक्षा विभाग जीविका दीदियों द्वारा लाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम जहानाबाद ग्राम पैलेस भवन में समीक्षा बैठक करेंगे।


नए शेड्यूल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार आज जहानाबाद और अरवल जाएंगे। वहीं 18  जनवरी को नीतीश कुमार बक्सर में कार्यक्रम करेंगे। 19 जनवरी को भोजपुर और 20 जनवरी को नीतीश कुमार नालंदा में समाधान यात्रा करेंगे। 21 जनवरी को सीएम गया में समाधान यात्रा करेंगे। इसके बाद वे राजगीर में विश्राम करेंगे। 22 जनवरी को नीतीश नवादा में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, 28 जनवरी को खगड़िया में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी दिन मुंगेर जाएंगे, जहां रात में विश्राम करेंगे।


29 जनवरी को सीएम नीतीश मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में समाधान यात्रा करेंगे। 1 फरवरी को सुपौल, 2 फरवरी को सहरसा, 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका और 7 फरवरी को कैमूर में मुख्यमंत्री की यात्रा होगी। कैबिनेट विभाग ने पहले 29 जनवरी तक का ही कार्यक्रम जारी किया था लेकिन पिछले दिनों 7 फरवरी तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। कुछ जरूरी कारणों के कारण सीएम की समाधान यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें