ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे समाज सुधार अभियान का आगाज, इन खास मुद्दों पर होगी नजर

PATNA : आज CM नीतीश कुमार जिलों की यात्रा पर निकलने वालें हैं. इस अभियान का नाम समाज सुधार अभियान है. बता दें पहले इस यात्रा का नाम 'समाज सुधार यात्रा' था जिसे बाद में

आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे समाज सुधार अभियान का आगाज, इन खास मुद्दों पर होगी नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज CM नीतीश कुमार जिलों की यात्रा पर निकलने वालें हैं. इस अभियान का नाम समाज सुधार अभियान है. बता दें पहले इस यात्रा का नाम 'समाज सुधार यात्रा' था जिसे बाद में बदल दिया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मोतिहारी से होने जा रही है. जिसका समापन 15  जनवरी को पटना में होगा. इस अभियान के दौरान नीतीश जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें इससे पहले नीतीश कुमार 16 वर्षों के शासनकाल में 12 यात्राएं कर चुके हैं.


मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार हर जिले में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले, गृह विभाग से संबंधित कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़े कार्य और धान अधिप्राप्ति की जानकारी भी लेंगे. इसको देखते हुए यह पूरा कार्यक्रम रखा गया है.


इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री शराब के दुष्प्रभावों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे. वर्ष 2018 में डब्ल्यूएचओ ने ग्लोबल स्टेट्स रिपोर्ट आन अल्कोहल एंड हेल्थ जारी किया. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में शराब के कारण विश्व भर में तीस लाख से अधिक की मौत हुई. यह कुल मौत का 5.3 प्रतिशत है. वहीं शराब की कारण से युवाओं में मृत्यु दर बूढ़े लोगों की अपेक्षा अधिक है. बीस से उनचालिस आयु वर्ग के लोगों में 13.5 प्रतिशत लोगों की मृत्यु शराब के कारण होती है. बता दें  शराब के कारण मृृत्यु टीबी, एचआईवी, एड्स और मधुमेह से होने वाली मृत्यु से अधिक है.  




टैग्स