ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

आज बांका में CM नीतीश कुमार करेंगे 'समाधान' यात्रा, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

BANKA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 20 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी 6 फरवरी को बांका में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही स

आज बांका में CM नीतीश कुमार करेंगे 'समाधान' यात्रा, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BANKA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 20 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी 6 फरवरी को बांका में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और इन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। वहीं, सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सीएम यहां हवाई मार्ग के जरिए पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग का उपयोग कर इलाके का जायजा लेंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार पटना से 10:15 बजे चलकर हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे मनिया गांव आएंग। वहां के कार्यक्रम के बाद करझोसा तसर केंद्र कृषि केंद्र के बाद बांका चन्द्रशेखर भवन जाएंगे, फिर निरीक्षण भवन और फिर समाहरणालय जाकर कॉलेज से हेलीकॉप्टर द्वारा 5 बजे पटना वापस हो जाएंगे।  समाधान यात्रा के दौरान सीएम मनियां गांव, तसर अग्र परियोजना केंद्र, करझौसा और समेकित कृषि सुविधा केंद्र परिसर करझौसा के अवलोकन करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह भवन में जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। उसके बाद वह समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की यह 14 वीं यात्रा है। इस यात्रा में वह राज्य के तमाम जिलों में जाकर वहां की समस्याओं को देख सुन रहे हैं और राज्य सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का क्या असर हो रहा है उसका जायजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से वह बांका में अपने यात्रा करने वाले हैं। यहां हुआ जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख मंत्री भी शामिल रहेंगे।


जानकारी हो कि, सीएम नीतीश कुमार बांका प्रवास में 6 फरवरी को यानी आज कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही साथ जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय, आदि की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह यात्रा पहले 29 जनवरी तक की होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर 4 फरवरी तक किया गया और एक बार फिर इसमें बदलाव कर अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इस बदलाव के अनुसार आज सीएम किशनगंज पहुंचेंगे उसके बाद कल यानी 7 फरवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में रहेंगे। 


इसके बाद सीएम की यात्रा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी को पूर्णिया और मधेपुरा में मौजूद रहेंगे। वही 11 फरवरी को रोहतास औरंगाबाद 12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 फरवरी को भागलपुर और जमुई 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सीएम की यात्रा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सीएम अपने इस समाधान यात्रा के अंतिम दिन यानी 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में मौजूद रहेंगे।