ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

आदरणीय प्रधानमंत्री का खड़ा होकर करिये स्वागत, मंच से बोले नीतीश..अरे ई दू गो महिला काहे बैठी हुई है..सब खड़ा हो

BEGUSARAI: बेगूसराय में1.62 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से बटन दबाकर किया। इस मौके पर सीएम नीतीश ने प्र

आदरणीय प्रधानमंत्री का खड़ा होकर करिये स्वागत, मंच से बोले नीतीश..अरे ई दू गो महिला काहे बैठी हुई है..सब खड़ा हो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में1.62 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से बटन दबाकर किया। इस मौके पर सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं कि वो आज यहां पधारे हैं आगे भी बिहार आते रहेंगे। यह बहुत ही खुशी की बात है। मुझको बहुत खुशी है कि वो आए हैं और आगे भी आते रहेंगे। 


बेगूसराय की जनता को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आपलोगों को कह देना चाहते हैं कि इस बार जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है हमको विश्वास है कि 400 से ज्यादा सीट जरूर जीतेंगे। सब एकजुट होकर रहिए। हम बीच में इधर-उधर हो चुके थे लेकिन फिर आ गये हैं परमानेंटली आ गये है। गिरिराज सिंह हमारे साथ ही थे 2005 से कितना ज्यादा हमलोग काम किये बिहार का विकास किया। 


नीतीश ने लोगों से कहा कि एक बार खड़ा होकर आदरणीय प्रधानमंत्री का स्वागत करिये और अभिनंदन करिये। इतना सुनते ही जनसभा में बैठे लोग प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए खड़े हो गये। फिर सीएम नीतीश मंच से बोलते हैं कि काहे सब कोई चुप है..खड़ा हो..बीच में कौन खड़ी है.. अरे ई दू गो महिला काहे बैठी हुई है..सब खड़ा हो। उधर भी तीन चार गो बैठा हुआ है..सब खड़े हो जाओ...नीतीश ने कहा कि और पत्रकार भी बड़ी भारी संख्या में हैं सब लोग देख रहे हैं एक एक बात जान लीजिए की अब बिहार का और ज्यादा विकास होगा। हमने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि बिहार और आगे बढ़ा दिजीएगा।  


बेगूसराय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 21 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद में भी पीएम मोदी के साथ थे। इससे पहले औरंगाबाद की सभा में भी नीतीश ने ऐसी ही बातें कही थी. नीतीश का अंदाज ऐसा था कि प्रधानमंत्री भी ठहाके लगाने लगे. दरअसल सार्वजनिक सभा में नीतीश कुमार अपने पालाबदल की कहानी सुनाने लगे. उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा-“बीच में हम गायब हो गये थे, लेकिन हम फिर आपके साथ हैं. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आपके ही साथ.”


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता