ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

8 मार्च को होगा बीजेपी का शपथ ग्रहण, PM नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

DESK: बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राज्य के दौर

8 मार्च को होगा बीजेपी का शपथ ग्रहण, PM नरेंद्र मोदी होंगे शामिल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK:  बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है. प्रधानमंत्री आठ मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं.


बता दें कि बीते दिन संपन्न हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है. सूत्रों ने बताया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार यानी 5 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते है. इस मुलाकात में त्रिपुरा समेत नगालैंड और मेघालय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा होने की संभावना है.



मालूम हो कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार यानी 3 मार्च को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. उन्होंने बताया कि नई सरकार 8 मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है. बता दें नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा.