ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार के 55 विधान पार्षदों को मिला नया आवास, सीएम नीतीश ने दी डुप्लेक्स बंगले की चाबी

PATNA : बिहार के 55 विधान पार्षदों को नया डुप्लेक्स बंगला मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माननीयों के लिए बनाए गए नए डुप्लेक्स बंगले की चाबी उन्हें सौंप दी है। पटना में आयोज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के 55 विधान पार्षदों को नया डुप्लेक्स बंगला मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माननीयों के लिए बनाए गए नए डुप्लेक्स बंगले की चाबी उन्हें सौंप दी है। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने विधान पार्षदों को उनके नए आवास की चाबी दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति हारून रशीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


विधान परिषद के सदस्यों के लिए बनाए गए डुप्लेक्स आवास की चाबी लेने वाले सदस्यों में केदारनाथ पांडे, प्रेमचंद्र मिश्रा, संजय पासवान शामिल रहे। कुल 55 विधान पार्षदों को नया आवास आवंटित किया गया है बाकी बचे अन्य आवासों को भी दिसंबर महीने में हैंड ओवर कर दिया जाएगा।


उद्घाटन के साथ बिहार के एमएलसी को अब नए हाइटेक सरकारी डुप्लेक्स में रहने का मौका मिलेगा। 116.42 करोड़ रुपए की लागत से आर ब्लॉक के पास नई आवासीय कॉलोनी में इन डुप्लेक्स सरकारी आवास का निर्माण कराया गया है। विधान पार्षदों के लिए कुल 75 में से 55 डुप्लेक्स बनकर तैयार हैं। 3681 वर्गफीट क्षेत्रफल और 6 बेड रूम वाले इन डुप्लेक्स को विधान पार्षदों को सौंपा गया. सभी डुप्लेक्स आवास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता