ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

4 मई को पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली : पीएम के कार्यक्रम से पूर्व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

PALAMU : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई यानी कल पलामू आ रहे हैं। पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर पीएम मोदी सुबह साढ़े 9 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर सुरक

4 मई को पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली : पीएम के कार्यक्रम से पूर्व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PALAMU : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई यानी कल पलामू आ रहे हैं। पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर पीएम मोदी सुबह साढ़े 9 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। 


सर्च अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। घाघरा के हरही इलाके में अखिलेश यादव नामक शख्स के घर के समीप एक बंकर मिला है। जिसे ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सली सामान बरामद किये गए हैं। नक्सलियों को शरण देने वाली एक महिला को भी  गिरफ्तार किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कई इलाकों में पोस्टर लगा रखा है। जिसके बाद नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। बंकर के ध्वस्त होने के बाद मौके से पिट्ठू बैग, 200 ग्राम बारूद, सोलर प्लेट, नक्सली जैकेट सहित कई अन्य सामान बरामद किये गए हैं।