ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

4 जून का इंतजार : उम्मीदवारों की जीत को लेकर दो वकीलों ने लगाई 2-2 लाख रुपये की शर्त : स्टाम्प पेपर पर बनाया गया एग्रीमेंट

DESK : देशभर में चुनावी माहौल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। चाय की दुकान हो या फिर सैलून, बस हो या फिर ट्रेन, सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट ऑफ

4 जून का इंतजार : उम्मीदवारों की जीत को लेकर दो वकीलों ने लगाई 2-2 लाख रुपये की शर्त : स्टाम्प पेपर पर बनाया गया एग्रीमेंट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : देशभर में चुनावी माहौल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। चाय की दुकान हो या फिर सैलून, बस हो या फिर ट्रेन, सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट ऑफिस! ऐसे तमाम जगहों पर चुनाव की ही चर्चा हो रही है। यहां तक कि लोग दावा करने लगते हैं कि यह पार्टी जीत रही है और वह हार रही है। लोग किसी न किसी पार्टी को अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं। कभी-कभी इसे लेकर वाद-विवाद भी तेज हो जाती है। 


बात यहां तक पहुंच जाती है कि लोग हार-जीत को लेकर शर्त तक लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं में सामने आया है। जहां दो वकीलों के बीच राजनीतिक बातें ऐसी हुई कि वह अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत का दावा करने लगे। बात इस कदर बढ़ गयी कि दोनों वकीलों के बीच दो-दो लाख रुपये की शर्त लग गयी। यह शर्त कोई मौखिक रूप से नहीं बजाप्ता दस रूपये के स्टांप पेपर पर एक एग्रीमेंट करके लगाईं गई है। 


दरअसल, बदायूं के उझानी कस्बे के गौतमपुरी इलाका निवासी दिवाकर वर्मा उर्फ टिल्लन वर्मा पेशे से वकील हैं और बीजेपी के समर्थक हैं। वहीं बरामालदेव गांव के रहने वाले सत्येंद्र पाल भी वकील हैं और वह समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। दिवाकर वर्मा का दावा है कि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ही जीतेंगे। जबकि वकील सत्येंद्र पाल समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं और उनका दावा है कि सपा उम्मीदवार आदित्य यादव ही यहां से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। 


दोनों वकील साहब अपने-अपने उम्मीदवार के जीतने का दावा कर रहे हैं। इसलिए इन्होंने एग्रीमेंट तक तैयार कर लिया है कि जिनके प्रत्याशी जीतेंगे, उन्हें हारने वाले प्रत्याशी के समर्थक को दो लाख रुपये देने होंगे। वकील साहब के इस एग्रीमेंट की चर्चा कोर्ट परिसर के साथ-साथ पूरे इलाके में हो रही है। अब लोगों को 4 जून का इंतजार है। इस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन यह भी साफ हो जाएगा कि दो लाख रुपये का विजेता कौन होगा? दोनों समर्थकों में किसका दावा सही साबित होता है, यह उसी दिन पता चल पाएगा। फिलहाल इस एग्रीमेंट की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।  

टैग्स