ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

28 फरवरी को पेश होगा बिहार का बजट, बोले वित्त मंत्री..न्याय के साथ विकास वाला होगा महागठबंधन सरकार का पहला बजट

PATNA: बिहार की नई महागठबंधन सरकार का पहला बजट 28 फरवरी को पेश होगा। 28 फरवरी को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी

28 फरवरी को पेश होगा बिहार का बजट, बोले वित्त मंत्री..न्याय के साथ विकास वाला होगा महागठबंधन सरकार का पहला बजट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की नई महागठबंधन सरकार का पहला बजट 28 फरवरी को पेश होगा। 28 फरवरी को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस बजट से बिहार की जनता काफी उम्मीद लगाए बैठी है।


वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह बजट न्याय के साथ विकास वाला बजट होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी का जो मंत्र है न्याय के साथ विकास हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। बता दें कि 27 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कुल 22 दिनों तक विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। 28 फरवरी को बिहार सरकार बजट पेश करेगी। बिहार की नई महागठबंधन की सरकार का यह पहला बजट होगा। जिसे वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पेश करेंगे। 


वही शनिवार को पटना में हुए अमित शाह के कार्यक्रम पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को सुनकर यही लगता है कि भारतीय जनता पार्टी छटपटाहट में है। आखिर भारतीय जनता पार्टी को यह बार-बार कहने की जरूरत क्यों पड़ी कि हमने नीतीश कुमार के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं।


विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार क्या आवेदन लेकर उनके पास गये थे। क्या उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के साथ जा रहे हैं। यह सब बेमतलब की बात है। भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल छटपटाहट में है। जो मन में आ रहा है कह रहे हैं। जबकि यह बात बिलकुल गलत है। 


विजय चौधरी ने अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बिहार आए लेकिन प्रदेश के लिए कुछ भी करके नहीं गये। अमित शाह दो तरह की बातें कर रहे हैं कभी वे कहते हैं कि नीतीश कुमार तेजस्वी को गद्दी कब सौंपेंगे और कभी कहते हैं नीतीश लालू को धोखा देंगे। उनकी बातें समझ से परे हैं। विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के बुलावा का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस जैसे ही बुलाएगी वो जाएंगे और विपक्षी एकता की मुहिम की शुरुआत करेंगे।