ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 11 अक्टूबर को वोट मांगने पटना आएंगे मल्लिकार्जुन

PATNA: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अक्टूबर को पटना वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में सीधा मुकाबल

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 11 अक्टूबर को वोट मांगने पटना आएंगे मल्लिकार्जुन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अक्टूबर को पटना वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में सीधा मुकाबला है। 17 को वोटिंग और 19 को नए अध्यक्ष के नामों का ऐलान होगा।


7 अक्टूबर से ही मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। अहमदाबाद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई का भी दौरा करेंगे। इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलेगे। अभी-अभी जानकारी यह आ रही है कि मल्लिकार्जुन अब पटना भी आएंगे और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वोट मांगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में मल्लिकार्जुन करीब 10 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे।


गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष बनना लगभग तय था लेकिन जयपुर के सियासी घटनाक्रम ने सारे समीकरण बदल दिए। अब इस रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा जबकि नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 1700 PCC डेलीगेट के शामिल होने की संभावना है। यह पहला मौका होगा जब पिछले 25 साल में अध्यक्ष पद की रेस में गांधी परिवार शामिल नहीं है। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान गैर गांधी परिवार के व्यक्ति के हाथ में होगा। 

टैग्स