ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

14 को बिहार दौरे पर आएंगे गडकरी, तीन बड़े सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्धघाटन, योगी समेत अन्य कई नेताओं का भी होगा आगमन

BUXXER : देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे करोड़ों की लागत से बने बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़

14 को बिहार दौरे पर आएंगे गडकरी, तीन बड़े सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्धघाटन, योगी समेत अन्य कई नेताओं का भी होगा आगमन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXXER : देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी 14 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे करोड़ों की लागत से बने  बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली परियोजना का शिलान्यास करेंगे तथा अहिरौली में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में शिरकत करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार को जोड़ने वाली इस 17 किलोमीटर लंबी सड़क पर तकरीबन 618 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे का बक्सर लिंक कलीमुद्दीन नगर से आरंभ होगा। यह सड़क फोरलेन है। 


वहीं, केंद्रीय मंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद बिहार के लोगों को बक्सर से लखनऊ व वाराणसी जाना सुगम हो जाएगा। हलांकि, अभी पटना से आरा तक सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 तक इस सड़क को पूरा कर लिया जाएगा। पटना-भोजपुर-बक्सर फोरलेन के निर्माण होने से पश्चिम बिहार में यह सबसे लंबी फोरलेन सड़क होगी। इसके साथ ही गडकरी इसी दिन रोहतास जिले में सोन नदी पर पंडुका पुल और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक का भी शिलान्यास करेंगे। गडकरी 14 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे पंडुका पुल का शिलान्यास और दोपहर करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक सड़क का शिलान्यास और आरा-बक्सर सड़क का उद्घाटन करेंगे। आरा- बक्सर फोरलेन सड़क की लंबाई करीब 92 किलोमीटर है।


बता दें कि, गडकरी के बिहार दौरे के अगले दिन यानि 15 नवंबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बिहार आगमन होने वाला है। वो अहिरौली में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में शिरकत करेंगे। इसी दिन कवि कुमार विस्वाश और सुनील योगी के आलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,भूपेंद्र यादव,फागु चुहान,हिमंत विश्व सरमा,प्रेम सिंह तमांग भी बिहार आएंगे।