ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

Up news: सुहागरात के बाद नई-नवेली दुल्हन के पेट में उठा दर्द, डॉक्टर की बात सुन दुल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है शादी-बारात और दूल्हा-दुल्हन के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन यह मामला आपके होश उड़ा देगें. एक युवक शादी करके दुल्हन को घर लाया और उसी दिन दुल्हन को उसके घर भेज दिया जाने क्या है पूरा मामला

Up news
शादी के अगले दिन दुल्हन को लौटाए ससुरालवाले
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Up news: उत्तर प्रदेश से आपके होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है शादी-बारात और दूल्हा-दुल्हन के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन प्रयागराज से जो इस बार मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। यहां एक युवक शादी करके दुल्हन को घर ले आया। सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द उठ हुआ और पहले तो दुल्हन ने दर्द को इग्नोर कर दिया, लेकिन जब दर्द बढ़ने लगा तो दुल्हन ने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी। ससुराल वाले दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले कर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने चेकअप किया और उसके बाद डॉक्टरों ने प्रेग्नेंट होने की बात बताई। यह बात जानकर दूल्हे के साथ पुरे परिवारवालों का होश उड़ गया।


अस्पताल में कुछ देर में दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने तुरंत लड़की के घर वालों को बुलाया और बच्चे समेत उसे वापस भेज दिया। पूरा मामला करछना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार बीते 24 फरवरी को बारात गई थी। जहां धूमधाम के साथ विवाह की सारी रस्में पूरी हुई और सुबह दुल्हन की विदाई कर बाराती घर पहुंचे। दूसरे दिन 25 फरवरी को घर पर कई रिश्तेदार भी रुके थे। उसी रात अचानक नव विवाहिता के पेट में दर्द शुरू हो गया। घर के लोग कुछ घरेलू उपचार करने में लग गए लेकिन कोई फायदा न मिलने पर देर रात सीएचसी करछना लेकर पहुंचे।


डॉक्टरों ने जांच की तो ससुराल पक्ष के लोगों को पता चला कि नव विवाहिता के पेट में नौ माह का बच्चा है। इसी वजह से दर्द बना था। थोड़ी देर में बच्चा भी पैदा हो जाएगा। यह बात सुन ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर दूल्हा भी घटना के बाद आपा खो बैठा और तत्काल ससुराल में फोन कर वहां से लोगों को बुलाया और दूसरे दिन 26 फरवरी को नवजात शिशु के साथ नव विवाहिता को मायके भेज दिया गया। गांव सहित पास पड़ोस के लोगों में यह चर्चा का विषय आज भी बना हुआ है। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।


वहीं शादी के अगले दिन दुल्हन के मां बनने को लेकर दूल्हा और दुल्हन दोनों के घर में बवाल मचा हुआ है। दुल्हन के घर वालों का कहना है कि बच्चा दूल्हे का ही है। उन्होंने बताया कि बेटी की मई 2024 में शादी तय हो गई थी, उसके बाद से ही दूल्हा और दुल्हन का मिलना-जुलना जारी था, लेकिन लड़का इस बात से मना कर रहा है। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि वह बहू को नहीं अपनाएंगे। इस बात को लेकर पंचायत भी बैठी , लेकिन कोई फैसला नहीं  हुआ।