ब्रेकिंग
खान सर मामले में क्या होगा पुलिस का अगला कदम? पटना के SSP ने कर दिया क्लियर, जानिए..बिहार में SVU का बड़ा एक्शन: डाक सुपरवाइजर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी से हड़कंपपटना के 239 होटल और अस्पताल हो सकते हैं सील, अग्निशमन विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस; डेडलाइन तयकिसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शकखान सर मामले में क्या होगा पुलिस का अगला कदम? पटना के SSP ने कर दिया क्लियर, जानिए..बिहार में SVU का बड़ा एक्शन: डाक सुपरवाइजर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी से हड़कंपपटना के 239 होटल और अस्पताल हो सकते हैं सील, अग्निशमन विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस; डेडलाइन तयकिसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शक

AIMIM MLA exposed waqf board :मुस्लिम विधायक ने वक्फ बोर्ड की खोली पोल... बेईमान मुतवल्लियों का किया पर्दाफाश!

AIMIM MLA exposed waqf board : AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वक्फ की जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार को लेकर मुतवल्लियों पर सीधे आरोप लगाए हैं। ईमान का कहना है कि वक्फ संपत्तियों की लूट कि बात कही है |

वक्फ जमीन, मुतवल्ली बेईमानी, अख्तरुल ईमान, वक्फ बोर्ड, AIMIM विधायक, वक्फ लूट, मदरसा शिक्षा, भ्रष्टाचार, waqf land, mutawalli corruption, Akhtarul Iman, AIMIM MLA, waqf scam, madrasa education, black
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

AIMIM MLA exposed waqf board : AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और किशनगंज विधायक अख्तरुल ईमान ने वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि देशभर में वक्फ की जमीनों की लूट के पीछे वक्फ के मुतवल्लियों की बेईमानी और लापरवाही जिम्मेदार है।


विधायक ने कहा कि जिन लोगों को वक्फ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्होंने ही जायदादों का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुतवल्लियों ने वक्फ की जमीनें बेच दीं और सस्ते किराए पर लोगों को कब्जा दे दिया।


"15 हजार की जगह 1500 में चल रही दुकानें"

अख्तरुल ईमान ने कहा कि जहां बाजार में दुकानों का किराया 15 हजार रुपये है, वहीं वक्फ की जमीन पर मात्र 1500 रुपये में दुकानें चल रही हैं। उन्होंने बिहार शरीफ सहित अन्य इलाकों में वक्फ संपत्तियों की बर्बादी पर चिंता जताई।

"खटमल-मक्खी की खातिर घर जलाना चाहते हैं मोदी"

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा तंज कसा और कहा कि आज खटमल, मक्खी और मच्छर की खातिर मोदी पूरा घर जलाने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा। “हमें ऐसी जहरीली दवा तैयार करनी चाहिए जिससे ये खटमल-मक्खी हमेशा के लिए खत्म हो जाएं,” 


आपको बता दे कि अख्तरुल ईमान ने वक्फ के सिक्रेटरी और सदर पर भी आरोप लगाए कि उन्होंने अपने बेटों और दामादों को बहाल कर मदरसों की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज मदरसों की हालत खराब है, और इसके लिए भी यही बेईमान जिम्मेदार हैं।


"काले कानून और बेईमानों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी"

विधायक ने ऐलान किया कि वे काले कानूनों के खिलाफ भी लड़ेंगे और उन लोगों के खिलाफ भी जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर नाजायज कब्जा कर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े होने की अपील की है ।