ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

मोतिहारी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के डुमरियाघाट थाना इलाके के हुसैनी गांव की है. जहां दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वाले विवाहिता के ऊपर मायके से पैसा लाने का दबाव बना रहे थे. बताया जा रहा है कि महिला के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी. महिला ने कई बार अपने घर वालों को फोन पर इसकी शिकायत की थी. महिला उसके शव को नदी में फेंका गया है. लड़की के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर थाने में केस दर्ज कराया है. डुमरियाघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि सास को हिरासत लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. आगे की कार्रवाई जारी है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता