ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

खबर का असर, बिलौटी कस्तूरबा विद्यालय में जांच करने जाएंगी महिला आयोग की अध्यक्ष

ARA : जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी कस्तूरबा विद्यालय में देह के धंधे से जुड़े मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. स्कूल

FirstBihar
Admin
3 मिनट
ARA : जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी कस्तूरबा विद्यालय में देह के धंधे से जुड़े मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. स्कूल में रात के अंधेरे में 2 महिलाओं की एंट्री, बिलौटी वाले मुखिया जी का रात के 12 बजे स्कूल में आना और 1 बजे के करीब 2 बच्चियों का स्कूल से भाग जाना बहुत कहता है. जैसे ही इस मामले को फर्स्ट बिहार झारखंड ने दिखाया तो महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने खुद संज्ञान लिया. शुक्रवार को आरा आएंगी महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा महिला आयोग ने भोजपुर डीएम और एसपी से चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा है. आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा खुद बच्चियों से बात करने और घटना की जांच करने शुक्रवार को शाहपुर जाएंगी. बुधवार की रात बिलौटी कस्तूरबा विद्यालय से अचानक भागी 2 लड़िकयों ने वार्डन गीता रानी के कारनामों की पोल खोल दी थी. लड़कियों का सीधा आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. साथ ही लड़कियों का यह भी कहना था कि गीता मैडम के कमरे में बिलौटी वाले मुखिया रात के अंधरे में आते हैं. लड़कियों ने यह भी बताया कि आते तो और भी लोग हैं लेकिन हमलोग सबको पहचानते नहीं हैं. लड़िकयों ने यह भी इशारा किया कि उन्हें उकसाया जाता है, जब उनसे पूछा गया कि किस लिए उकसाया जाता है तो वो चुप हो गईं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वार्डन को किया सस्पेंड इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फौरन कार्रवाई करते हुए बिलौटी कस्तूरबा विद्यालय की आरोपी वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने आरोपी वार्डन और दो गार्ड समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. लगातार इस मामले को लेकर स्कूल के स्टॉफ से पूछताछ कर रही है. देखना है पुलिस इस मामले में कहां तक पहुंच पाती है?
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता